दिल्ली में हिंसक हुआ CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, कार में लगाई गई आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली गेट के नजदीक संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के हिंसक होने पर लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारें छोड़ी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पथराव किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने से इनकार किया और कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और पानी की बौछारें छोड़ी गईं। प्रदर्शन के दौरान दरियागंज पुलिस थाने के सामने खड़ी कार में आग लगा दी गई, पुलिस को इसमें बाहरी लोगों का हाथ होने की आशंका हैं। यहीं पर मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त का भी कार्यालय है। 

 

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मनदीप सिंह रंधावा ने कहा, ‘‘ प्रदर्शन में हुई हिंसा के लिए बाहरी लोग जिम्मेदार हैं। बाहरी लोग उन्हें उकसा रहे थे। हमने कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।’’ उन्होंने सवांददाताओं से कहा, ‘‘ हिंसा में कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। पथराव में हमारे संयुक्त आयुक्त भी घायल हुए हैं। भीड़ बाहर से आई थी।’’ दिल्ली में शुक्रवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन मोटे तौर पर शांतिपूर्ण रहा और दरियागंज में हिंसा और आगजनी की यह पहली घटना है। 

रंधावा ने कहा, ‘‘ ‘‘हमने हल्का बल प्रयोग किया और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ और न ही आंसू गैस के गोले दागे।’’ उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ प्रदर्शनकारी जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च निकालना चाहते थे लेकिन उन्हें दिल्ली गेट पर रोक दिया गया। शाम को कई प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा रोकने के लिए लगाए गए अवरोधक पर चढ़ने की कोशिश की।’’ रंधावा ने कहा कि प्रदर्शन कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा और रेखांकित किया कि बाहर से आए लोगों ने उकसाया जबकि हिंसा भड़कने से पहले ही कई लोग जा चुके थे। 

 

प्रमुख खबरें

Delhi Politics । सड़क पर AAP, भाजपा दफ्तर की ओर किया कूच, Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया ऑपरेशन झाड़ू चलाने का आरोप

Artificial intelligence के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : CEO Red Hat

सनस्क्रीन से जुड़े 5 मिथक और उनकी सच्चाई, रोजाना अप्लाई करें Sunscreen

स्टार जोड़ी सात्विक और चिराग ने थाईलैंड ओपन खिताब जीता, पेरिस ओलंपिक की तैयारी हुई और पुख्ता