‘विपदा’ सरकार ने दिल्ली को दिया हवा-हवाई बजट', आतिशी का BJP पर तंज, काम कम, जुमले ज़्यादा

By अंकित सिंह | Mar 25, 2025

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई है। पूर्व सीएम और विपक्ष की नेता आतिशी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भाजपा की विपदा सरकार ने दिल्ली को हवा-हवाई बजट दिया। उन्होंने लिखा कि 1 लाख करोड़ के बजट का कोई आर्थिक आधार नहीं है, वरना Economic Survey छुपाने की जरूरत क्यों पड़ती? मैं रेखा गुप्ता जी को चैलेंज देती हूं—Economic Survey के आंकड़े सार्वजनिक करें। दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।

उन्होंने कहा आज रेखा गुप्ता जी ने अपने 2 घंटे के भाषण में 1.5 घंटे सिर्फ AAP और अरविंद केजरीवाल जी को गालियाँ देने में बिता दिए। शायद उन्हें अब तक एहसास ही नहीं हुआ है कि चुनाव खत्म हो चुके हैं, उनकी सरकार बन चुकी है। अब गाली देने का नहीं, काम करने का समय है। लेकिन आज भी उन्होंने एक बार फिर अपना असली एजेंडा साफ कर दिया— काम कम, जुमले ज़्यादा; 5 साल सिर्फ गाली-गलौच का इरादा..। 

इसे भी पढ़ें: 'इस बेचारी का क्या है, पति हटा तो CM बनाया', राबड़ी देवी के साथ फिर हो गई CM Nitish की तीखी नोकझोंक

आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें इस बजट में पूरा किया जाना चाहिए। अगर इस बजट में उनके आवंटन को देखा जाए, तो इसका मतलब है कि सरकार इस साल उन वादों को पूरा करेगी। अगर बीजेपी अपने वादों के लिए पैसे आवंटित करती है, तो वह उन वादों के लिए काम भी करेगी। अगर वे ये आवंटन नहीं करते हैं, तो इसका मतलब है कि उनके दिमाग में चोर है। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें