विपिन सिंह परमार ने सभी सदस्यों से की रचनात्मक सहयोग की अपील

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 09, 2021

शिमला।  हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सर्वदलीय बैठक के दौरान सता पक्ष तथा प्रतिपक्ष के सभी सदस्यों से सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की।

गौरतलब है कि आज विधान सभा सचिवालय में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नेता प्रतिपक्षए मुकेश अग्निहोत्री, विधान सभा उपाध्यक्षए डॉ0 हंस राज, मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार बिक्रम सिंह जरयाल, उप मुख्य सचेतक श्रीमती कमलेश कुमारी,  विधान सभा में कॉग्रेस विधायक दल  के चीफ व्हिप जगत सिंह नेगी तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस झूट बोलने में परिपक्व है और झूठे आंकड़ो पर जनता को गुमराह करती है : इंदु गोस्वामी

इस अवसर पर परमार ने कहा कि वह अपने दायित्व के बारे में पूरी तरह वाकिफ है तथा उनका सभी सदस्यों से अनुरोध रहेगा कि वे सत्र के संचालन में अपना भरपूर सहयोग दें व सदन के समय का सदुपयोग जनहित से जुड़े मुददों को उठाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि लोक सभा तथा विधान सभा  लोकतन्त्र के मन्दिर हैं और हि0 प्र0 विधान सभा की अपनी एक उच्च परम्परा तथा गरिमा है। उन्होंने सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध किया कि वे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा में भाग लें तथा मंथन से हल निकालने का प्रयास करें। 

प्रमुख खबरें

पाक सेना ने सीमा पार Afghan Taliban की चौकियों और बंकरों पर की भारी गोलाबारी

Manisha Bhanwala ने World Championship में Abigail Nette को 8-6 से हराकर रचा इतिहास

Vinesh Phogat मामले में WFI को Delhi High Court का निर्देश, 2 हफ्ते में लें फैसला

राजस्थान BJP प्रमुख Madan Rathore बोले, Congress राज में भी 10 बार हुआ था SIR