Viral Video: मैं तुम्हारी नौकर नहीं.. एयर होस्टेस और यात्री के बीच बहस

By अभिनय आकाश | Dec 21, 2022

इंडिगो की एक एयर होस्टेस की इस्तांबुल-दिल्ली फ्लाइट में एक यात्री के साथ तीखी बहस हो गई। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यात्री और एयरहोस्टेस के बीच विवाद विमान में परोसे जाने वाले खाने को लेकर हो रहा गया। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर आया, इंडिगो ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। गुरप्रीत सिंह हंस नाम के एक ट्विटर यूजर ने घटना की क्लिप ट्विटर पर शेयर किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि केबिन क्रू का एक सदस्य यात्रियों को खाना परोस रहा था, तभी उक्त घटना हुई।

इसे भी पढ़ें: Mrs World 2022 Winner । 21 साल बाद India की Sargam Koushal के सिर पर सजा Mrs World का ताज

नहीं, मुझे बहुत खेद है, सर, लेकिन आप क्रू से इस तरह बात नहीं कर सकते। मैं आपको पूरे सम्मान के साथ शांति से सुन रही हूं, लेकिन आपको क्रू का भी सम्मान करना होगा। आप मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते। मैं भी यहाँ एक कर्मचारी हूँ। एयर होस्टेस ने एक अन्य केबिन-क्रू सदस्य के रूप में हस्तक्षेप करने और मामले को सुलझाने की कोशिश की। मामला तब और बिगड़ गया जब यात्री ने एयर होस्टेस को "नौकर" कहा। उसने पलटवार करते हुए कहा, “हां, मैं एक कर्मचारी हूं। मैं आपकी नौकर नहीं हूँ।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता