टेस्ट मैच से पहले विराट एंड कंपनी ने किया पिंक बॉल के साथ प्रैक्टिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2019

इंदौर। बांग्लादेश के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व अभ्यास सत्र में कप्तान विराट कोहली समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों ने बारी बारी से गुलाबी और लाल गेंद से अभ्यास किया। भारतीय टीम ने दूधिया रोशनी में एसजी गुलाबी गेंद से थ्रोडाउन का अभ्यास किया। आम तौर पर मैदान पर तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और थ्रोडाउन के लिये तीन नेट अगल बगल बनाये जाते हैं। टीम के अनुरोध पर थ्रोडाउन नेट मैदान के दूसरी ओर अलग पिच पर बनाया गया है जिसकी साइट स्क्रीन काली है।

कोहली ने सबसे पहले गुलाबी गेंद से अभ्यास किया। थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेंद्र और श्रीलंका के नुवान सेनाविरत्ने ने गुलाबी गेंद डाली जिन पर कप्तान कोहली एकदम सहज नजर आये। उन्होंने रक्षात्मक शॉट अधिक लगाये। कोहली के बाद चेतेश्वर पुजारा ने बारी बारी से गुलाबी और लाल गेंद से अभ्यास किया। भारतीय टीम को ईडन गार्डन पर 22 नवंबर से शुरू हो रहे दिन रात के पहले टेस्ट से पूर्व दो ही दिन अभ्यास के लिये मिलेंगे। बीसीसीआई ने इसके मद्देनजर दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से कुछ अभ्यास सत्र रखे हैं।

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ