ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए सबसे पहले कोलकाता पहुंचेंगे कोहली और रहाणे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2019

कोलकाता। कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 22 नवंबर से शुरू हो रहे भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट के लिए मंगलवार सुबह सबसे पहले यहां पहुंचेंगे। स्थानीय टीम मैनेजर सम्राट भौमिक ने पीटीआई को बताया कि इन दोनों के सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर आने का कार्यक्रम है जबकि बाकी टीम इसके बाद समूहों में आएगी।

टीमों के आगमन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सबसे आखिर में बुधवार को टीम से जुड़ेंगे। भौमिक ने बताया, ‘‘इशांत शर्मा के मंगलवार रात आने का कार्यक्रम है जबकि बांग्लादेश के पूरे दल के साथ भारतीय टीम के बाकी सदस्य एक साथ दोपहर के समय आएंगे।’’

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प