विराट कोहली- रोहित शर्मा ने बढ़ाया भारतीय सेना का मनोबल, हिटमैन ने लोगों को चेताया

By Kusum | May 09, 2025

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आखिरकार पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय आर्मी के लिए पोस्ट किया। भारत के ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारतीय शहरों को ड्रोन से निशाना बनाने की नाकाम कोशिशों से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है।


दरअसल, विराट कोहली ने पोस्ट करते हुए लिखा कि, हम इस कठिन समय में हमारे देश की रक्षा करने के लिए अपने सशस्त्र बलों के सात एकजुटता से खड़े हैं और उन्हें सलाम करते हैं। हम अपने नायकों की अटूट बहादुरी के लिए हमेशा उनके ऋणी रहेंगे और हमारे महान राष्ट्र के लिए उनके और उनके परिवारों द्वारा किए गए बलिदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। 


वहीं रोहित शर्मा ने भी भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को फेक न्यूज से बचने के लिए भी चेताया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, हर बीतते पल के साथ, हर लिए गए फैसले के साथ मुझे हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस होता है। 


रोहित ने आगे लिखा कि, हमारे योद्धा हमारे देश के गौरव के लिए डटे हुए हैं। हर भारतीय के लिए जिम्मेदार होना और किसी भी तरह की झूठी खबर को फैलाने या उस पर विश्वास करने से बचना जरूरी है।  

 

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री