अमित मिश्रा ने बयां की विराट कोहली की नवीन उल हक और गौतम गंभीर से लड़ाई के पीछे की कहानी, जानें यहां

By Kusum | Jul 16, 2024

आईपीएल 2023 के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर और आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली के बीच लखनऊ में हुई तीखी बहस हुई थी। एलएसजी के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने बताया कि कोहली ने एलएसजी के खिलाड़ियों को गाली देना शुरू किया था। इसके बाद गंभीर ने हस्तक्षेप किया था। 

अमित मिश्रा ने बेंगलुरु में हुए मैच को लेकर कहा कि, बेंगलुरु में हम मैच खेल रहे थे। लास्ट ओवर में मैच जीते थे तो उसमें गंभीर ने थोड़ा का अग्रसेन दिखा दिया। हल्का फुल्का। क्योंकि पब्लिक बहुत ज्यादा उल्टा-पुल्टा कर रही थी। शोर मचा रही थी। ये कर रही थी लास्ट में क्या हुआ कि हम मैच जीत गए। गौतम गंभीर ने कहा कि इतना शोर मत मचाओ। चुप हो जाओ हम जीत जाएंगे। उस मैच में भी कुछ हुआ। बीच में विराट कोहली की तरफ से किसी की तरफ चलो वो तो बात वहीं खत्म हो गई। 

अमित मिश्रा ने लखनऊ वाले मैच में कोहली के  रवैये को लेकर कहा कि, हमें नहीं पता था कि विराट कोहली इसे आगे बढ़ा देंगे हमारे मैच में। वो तो ठीक है हमें इससे प्रॉब्लम नहीं था, लेकिन उन्होंने हमारे खिलाड़ियों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। कोई भी जा रहा है। काइल मेयर्स से उनका क्या दुश्मनी है। उन्हें उल्टा बोल रहे हैं आउट होने के बाद। नवीन उल हक बॉल डाल रहे हैं उनको उल्टा बोल रहे हैं। कुछ प्लेयर्स को उल्टा-पुल्टा बोले। पब्लिक को हाथ दिखा रहे हैं, ये कर रहे हैं, वो कर रहे हैं बहुत सी चीजें अवाइड हो सकती थीं, लेकिन विराट कोहली ने नहीं किया। 

साथ ही अमित मिश्रा ने नवीन से विराट की हुई लड़ाई को लेकर कहा कि, उसके बाद भी जब मैं नवीन के साथ बैटिंग कर रहा था तो उससे जाकर बोला यार तू किससे बात कर रहा है वो यंगस्टर है। चुप हो जाओ, हो गया सो हो गया। खत्म करो इतनी बातें हो रही हैं। कोहली ने कहा कि, नहीं आप मुझे क्यों समझा रहे हो उसको समझाओ। 

हालांकि, उन्होंने (कोहली) मेरे को कुछ नहीं बोला। बहुत तमीज से बात की। मुझे मत समझाओ उसे समझाओ। मैंने कहा वो तो चुप है आप बोले जा रहे हैं, मैंने कहा वो चुपचाप खड़ा हो गया है न। आप यहां से बोले जा रहे हैं। कोहली ने कहा कि नहीं मुझे मत समझाओ। उसको समझाओ आप क्या बदतमीजी कर रहा है। अमित मिश्रा ने कहा कि, ठीक है उसने कर भी दी। आप बड़े प्लेयर हैं उनसे, वो आपके आसपास भी नहीं हैं। क्यों बहस कर रहे हैं मैंने इतना कहा बस। 

कोहली-गंभीर की लड़ाई

अमित मिश्रा ने गौतम गंभीर और विराट कोहली की लड़ाई को लेकर कहा कि, सबसे बड़ी दिक्कत कब आई जब मैच खत्म हो गया। उसके बाद उन्होंने  (कोहली) उसे (नवीन) फिर अपशब्द कहना शुरू कर दिया। हाथ मिलाते के टाइम पर दिक्कत शुरू हुई। जब गंभीर आए, गंभीर को तब गुस्सा आया। यार मैच खत्म हो गया। आप जीत भी गए। फिर आप क्यों शुरू कर दिया क्यों बोल रहे हो? बदतमीजी कर रहे हो? तो मैं फिर गौती के साथ खड़ा हुआ। अब आप जाएं, हो गया उस टाइम मुझे भी गुस्सा आ गया। फिर वो चले गए, तो फिर बाद में बात हुई नवीन ने आकर बताया कि मेरे फिर वो बदतमीजी कर रहा था हाथ मिलाते टाइम। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा