ICC ट्रॉफी क्या कोई भी IPL नहीं जीत पाए हैं विराट कोहली: सुरेश रैना

By अनुराग गुप्ता | Jul 12, 2021

नयी दिल्ली। पहली बार खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद कप्तान विराट कोहली की काफी आलोचनाएं हुई। इतना ही नहीं एक बार फिर से क्रिकेटप्रेमियों ने कप्तान को बदले जाने की मांग की। हालांकि कई खिलाड़ियों ने विराट कोहली का बचाव भी किया। इसी बीच सुरेश रैना की भी टिप्पणी सामने आई है। 

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आखिरी बार टीम इंडिया ने आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। उसके बाद टीम कोई भी ट्रॉफी जीत पाने में सफल नहीं हुई। हालांकि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया नंबर वन बनी और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीमों को उन्हीं की जमीं पर पटका भी। लेकिन कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए। 

इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया की जीत के बाद मिताली राज ने स्ट्राइक रेट की आलोचना पर दिया ये जवाब 

न्यूजीलैंड से मिली हार के लिए सुरेश रैना ने पार्टनरशिप न होने को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमारी बैटिंग में कमी रह गई। बड़े खिलाड़ियों को पार्टनरशिप करते हुए जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी।

प्रमुख खबरें

Periods में दर्द और ऐंठन से राहत देगा शतावरी का पानी, सुधरेगी Reproductive Health

Pakistani Navy की लापरवाही पर भड़का India, MEA ने Pakistan High Commission के कार्यवाहक प्रमुख को तलब कर लगाई लताड़

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से भारत को क्या लाभ?

कायदे में रहोगे तो फायदे में...समंदर में भिड़े भारत-पाक के युद्धपोत! तुरंत एक्शन में आया भारत, पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर समझाया