ईशान किशन जिसने अपने डेब्यू में दिखाया धुंआधार प्रदर्शन, कोहली के साथ मिलकर इंग्लैंड के खिलाफ दिलाई जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2021

अहमदाबाद। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 73) और पदार्पण कर रहे ईशान किशन (56) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 13 गेंद रहते सात विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। इंग्लैंड ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को आठ विकेट से हराया था। कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 49 गेंद का सामना किया जिसमें पांच चौके और तीन छक्के जड़े थे। कोहली ने 18वें ओवर में क्रिस जोर्डन की गेंद को छक्के के लिये पहुंचाकर टीम को जीत दिलायी और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन भी पूरे किये। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी है। किशन ने 32 गेंद में पांच चौके और चार छक्के से 56 रन बनाये। कोहली और किशन ने दूसरे विकेट के लिये 94 रन की भागीदारी निभायी। इस तरह किशन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार पदार्पण किया।

इसे भी पढ़ें: गलतियां सुधारकर मजबूत वापसी का ही विकल्प बचा था : पृथ्वी साव

श्रेयस अय्यर ने दूसरे छोर पर उनका अच्छा साथ दिया और आठ रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड को जोस बटलर (शून्य) के रूप में शुरूआती झटका लगा जो पारी की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। जेसन रॉय (35 गेंद में 46 रन) और डेविड मलान (23 गेंद में 24 रन) ने 47 गेंद में 63 रन की भागीदारी निभाकर इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन इस खतरनाक दिख रही भागीदारी का अंत युजवेंद्र चहल ने नौंवे ओवर में किया जब मलान भारत के सफल रिव्यू में पगबाधा आउट हुए। रॉय ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। लेकिन जब वह खतरनाक दिखने लगे तभी 12वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग में भुवनेश्वर कुमार के कैच लपकने से आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने अगले ओवर में इंग्लैंड को फिर एक झटका दिया जब जॉनी बेयरस्टो (20) डीप स्क्वायर लेग में उनकी गेंद पर पदार्पण कर रहे सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हुए। मोर्गन (20 गेंद में 28 रन) पवेलियन लौटने वाले अगले खिलाड़ी रहे जो बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में शारदुल ठाकुर की धीमी गेंद पर बल्ला छुआकर स्टंप के पीछे ऋषभ पंत को कैच दे बैठे। इंग्लैंड का स्कोर 15वें ओवर में चार विकेट पर 130 रन था और टीम 200 रन के करीब लक्ष्य देने की ओर बढ़ रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अंतिम पांच ओवर में केवल 34 रन दिये। वाशिंगटन सुंदर और शारदुल ने ने 29-29 रन देकर दो दो विकेट चटकाये।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द