अंतिम टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

अहमदाबाद। कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे भारत के शीर्ष क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट से पूर्व नेट अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहाया। चौथे टेस्ट गुरुवार से खेला जाएगा। बीसीसीआई द्वारा ट्विटर पर डाले वीडियो में कप्तान कोहली के अलावा उप कप्तान रहाणे और सीनियर सलामी बल्लेबाज रोहित को नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा जा सकता है। इन तीनों सीनियर बल्लेबाजों ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ ड्राइव, पुल और फ्लिक का अभ्यास किया। मुख्य कोच रवि शास्त्री को रोहित और कोहली के साथ बात करते हुए देखा गया जिसके बाद ये दोनों सीनियर बल्लेबाज आपस में चर्चा करने लगे। इसी मैदान पर दिन-रात के तीसरे टेस्ट में 11 विकेट चटकाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ नेट पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट