पुलवामा हमले के बाद कोहली ने किया भारतीय खेल सम्मान का आयोजन स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2019

नयी दिल्ली। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान में शनिवार को आयोजित होने वाले आरपी-एसजी भारतीय खेल सम्मान (आईएसएच) कार्यक्रम को स्थगित दिया है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को हुए इस भीषण आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गये थे तथा कई बुरी तरह से घायल हो गये। भारतीय खेल सम्मान आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप और विराट कोहली फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास है।

कोहली ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि आरपी-एसजी भारतीय खेल सम्मान के आयोजन को रद्द कर दिया गया है। जो बड़ी क्षति हुई है उससे हम सब आहत हैं और इसलिए हम शनिवार को आयोजित होने वाले इस सम्मान को रद्द कर रहे हैं। कोहली के साथ ही समूचे भारतीय खेल जगत ने इस आतंकवादी हमले की निंदा की है। विराट कोहली फाउंडेशन ने एक बयान में कहा, ‘आरपी-एसजी भारतीय खेल सम्मान का आयोजन शनिवार रात को होना था लेकिन पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के शहीद हुए जवानों के सम्मान में इसे स्थगित कर दिया गया है।’

इसे भी पढ़ें: सेक्युलर नेताओं से सोनू निगम का सवाल, आप दुःख क्यों मना रहे?

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मनोरंजन और खेल जगत से जुड़ी दिग्गज हस्तियों को शामिल होना था। सम्मान समारोह से जुड़े हर साझेदार, सभी खिलाड़ियों और प्रतिनिधियों को इसकी सूचना दे दी गयी है। जब भारत अपने जवानों की शहादत पर शोक मना रहा है, ऐसे समय में हमें कार्यक्रम की मेजबानी करना स्वीकार्य नहीं है।

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा