Virat Kohli की तारीफ में अश्विन ने पढ़े कसीदे, ताबड़तोड़ बैटिंग पर दिया ये बयान

By Kusum | Mar 29, 2026

आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान है। इस दौरान सबसे ज्यादा विराट कोहली सुर्खियों में रहे, इस मुकाबले में कोहली की एनर्जी को देखकर आर अश्विन भी उनके कायल हो गए। अश्विन ने कहा कि इस उम्र में भी विराट को अंदर जो भूख है वो वाकई में अजीब और हैरान करने वाली है। मैच में कोहली ने पहले तो 20 ओवर फील्डिंग की लेकिन जब बैटिंग की बारी आई तो उन्होंने अकेले दम पर मैच जिताकर ही दम लिया। 

अश्विन ने आगे ब़ी बात कही कि, विराट जो कहता है वहीं करके दिखाता है। मैदान पर उसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वो पूरी दुनिया को एक शो दिखा रहा हो कि क्रिकेट असल में कैसे खेलना चाहिए।वो सबको सिखा रहा है कि गेम में कितनी मेहनत लगतीहै। मैच के आखिर में भी कोहली का जलवा देखने लायक था। वो एक छोर संभाल कर खड़े थे और दूसरे छोर से रन बन रहे थे, लेकिन अंत में उन्होंने अपने हाथ खोले और आखिरी 4 गेंदों में 18 रन कूटकर मैच खत्म कर दिया। अश्वि का मानना है कि अगर आरसीबी की जीतना है तो बस विराट को पूरे 20 ओवर क्रीज पर टिके रहना होगा। 

प्रमुख खबरें

Guwahati में दूसरे ODI में West Indies से भिड़ेगा भारत, तेज गेंदबाजी संयोजन पर नजर

Assembly Elections की तैयारी: Delhi में BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने 65 प्रभारियों संग की बैठक

फिर युद्ध की कगार पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान: TTP, ISKP और एयरस्ट्राइक... क्या छिड़ने वाली है नई जंग?

LPU में अशांति और पुलिस कार्रवाई पर भड़के Charanjit Singh Channi, AAP सरकार को घेरा