किसानों के प्रदर्शन पर विराट कोहली ने किया ये बड़ा खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2021

चेन्नई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के मौजूदा प्रदर्शन का मसला टीम बैठक में उठा जिसमें सभी ने अपने विचार रखे कि उन्हें क्या करना है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने इस संक्षिप्त बातचीत का ब्यौरा नहीं दिया। उन्होंने कहा ,‘‘ देश में चल रहे सभी मसलों की तरह हमने टीम बैठक में इस पर भी बात की। सभी ने अपनी राय रखी कि उन्हें क्या करना है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इतना ही है। इसके बारे में संक्षेप में बात हुई जिसके बाद टीम और मैच को लेकर रणनीति पर बात की।’’

प्रमुख खबरें

ICC की कार्रवाई: Prabhat Jayasuriya ने भारत के खिलाफ खोया आपा, मैदान पर तोड़फोड़ के बाद मिली सख्त सजा

Himanta Biswa Sarma ने New Delhi में की राज्यपाल से मुलाकात, असम में बाढ़ राहत पर हुई चर्चा

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित