एडिलेड में टीम इंडिया के लिए खास दीवाली पार्टी, रोहित-विराट भी आए नजर

By Kusum | Oct 22, 2025

टीम इंडिया इस समय देश से बाहर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। जहां वो अपने परिवार से दूर वनडे सीरीज खेल रही है। इस मौके पर वह दिवाली भी विदेश में ही मना रहे हैं। वहीं दीवाली के खास मौके पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों को डिनर पार्टी में एक साथ देखा गया। एडिलेड, जो अपने खूबसूरत मैदानों और क्रिकेट इतिहास के लिए जाना जाता है, इस बार भारतीय खिलाड़ियों की दीवाली पार्टी का गवाह बना। टीम एडिलेड में अपने पसंदीदा स्थानीय रेस्टोरेंट में पहुंची। 


टीम इंडिया हर बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड के इस रेस्टोरेंट में खाना खाने आती है। विराट कोहली को कई बार इस रेस्टोरेंट में देखा जा चुका है। इस बार भी वह टीम के साथ यहां पहुंचे। उनके साथ श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे स्टार खिलाड़ी भी नजर आए। 


टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ भी इस पार्टी का हिस्सा बना। टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और रोहित शर्मा एक साथ रेस्टोरेंट पहुंचे। वहीं विराट कोहली और श्रेयस अय्यर एक साथ कैमरे में कैद हुए। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए रेस्टोरेंट के बाहर फैंस की भीड़ भी दिखी। 


भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्तूबर, गुरुवार को एडिलेड ओवल में मैदान में खेला जाएगा। सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा। अच्छी बात ये है कि एडिलेड के मैदान पर भारत ने पिछले 5 वनडे मैचों में से एक भी मैच नहीं गंवाया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़