सीरीज जीत को विराट कोहली ने बताया संतोषजनक, जानिए क्यों?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

बेंगलुरू। भारतीय कप्तान विराट कोहली को‘ बहुत संतोष ’ है कि उनकी टीम ने वनडे श्रृंखला में ऐसी ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया जिसमें स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन जैसे खिलाड़ी हैं।

कोहली ने तीसरे वनडे में सात विकेट से मिली जीत के बाद कहा कि यह आस्ट्रेलियाई टीम पिछली बार से बेहतर है। इसमें स्टीव, डेविड और मार्नस है। इसकी गेंदबाजी शानदार है। हम पिछली श्रृंखला में आखिरी तीन मैच हार गए थे लेकिन यहां पहला मैच हारने के बाद बाकी दो मैच जीतना अधिक संतोषजनक है।

इसे भी पढ़ें: जीत के बाद रवि शास्त्री ने की आलोचकों की बोलती बंद, कहा-अब कोई नहीं कह सकता की हम...

उन्होंने कहा कि हम यहां से आगे ही बढना चाहते हैं। पिछले साल घरेलू श्रृंखला हारने के बाद यहां इस तरह वापसी करना शानदार है। कप्तान को यकीन था कि उनके जैसी अनुभवी टीम चोटिल शिखर धवन की गैर मौजूदगी में भी लक्ष्य का पीछा कर लेगी। उन्होंने कहा कि हमरे पास अनुभव की कमी नहीं है। शिखर की कमी खली लेकिन रोहित और मैं थे। हमें अच्छी शुरूआत मिली। केएल राहुल के आउट होने के समय हालात कठिन थे लेकिन तभी अनुभव काम आया।

इसे भी देखें- Australia से मुकाबले के लिए कितनी तैयार है टीम, बता रहे हैं Virat Kohli

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल