विराट कोहली आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे, रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

दुबई। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के साथ आईसीसी एक दिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरा स्थान बरकरार रखा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने वाले कोहली ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 116 रन बनाये। भारतीय वनडे टीम की कप्तानी संभालने जा रहे रोहित शर्मा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेले लेकिन उन्होंने तीसरा स्थान कायम रखा है। कोहली के 836 रेटिंग अंक है जबकि रोहित के 801 रेटिंग अंक है।

इसे भी पढ़ें: परीक्षार्थियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद रेलवे ने एनटीपीसी, लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित कीं

हरफनमौलाओं की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एंडिले फेलुक्वायो तीन पायदान चढकर 15वें स्थान पर हैं। टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में डेविड मलान तीन पायदान गिरकर चौथे स्थान पर है। जोस बटलर भी तीन पायदान गिरकर शीर्ष दस से बाहर हो गए हैं। टी20 हरफनमौलाओं की रैंकिंग में इंग्लैंड के हरफनमौला पांचवें नंबर पर हैं जबकि उनसे पहले मोहम्मद नबी, शाकिब अल हसन, ग्लेन मैक्सवेल और वानिंदु हसरंगा हैं।

प्रमुख खबरें

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut