स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से प्रेरणा लेते हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2019

ज्यूरिख। फुटबाल के मुरीद भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह पुर्तगाली स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से प्रेरणा लेते हैं जिन्होंने अपने बेमिसाल अनुशासन से अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी की तुलना में अधिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। रोनाल्डो और कोहली दोनों ने फिटनेस के मामले में नये मानदंड कायम किये हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलने फ्लोरिडा पहुंचे कोहली ने ‘फीफा डाट काम’ से कहा, ‘‘मेरे लिये क्रिस्टियानो सबसे ऊपर है। उसकी प्रतिबद्धता और अनुशासन लाजवाब है। आप हर मैच में देख सकते हैं । मैं हर उस क्लब का समर्थन करता हूं, जिसके लिये वह खेलता है। वह मुझे प्रेरित करता है।’’

इसे भी पढ़ें: क्या रवि शास्त्री बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच ?

कोहली की पसंदीदा फुटबाल यादों में 1998 और 2002 विश्व कप हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ब्राजील को इन दोनों टूर्नामेंटों में देखना अद्भुत था। रोनाल्डो के कौशल से मैं दंग रह गया। वह महानतम खिलाड़ियों में से है।’’ भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत विश्व कप के लिये क्वालीफाई करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत पीछे नहीं है। पिछले तीन चार साल में हमारी फुटबाल में काफी सुधार आया है। नयी प्रतिभाये सामने आ रही है और सुनील छेत्री बखूबी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वह विश्व कप खेलने का हकदार है। टीम को उसके लिये क्वालीफाई करना चाहिये। वह चैम्पियन है और शानदार इंसान भी।’’

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra