Ranji Trophy: इस दिल्ली टीम के साथ प्रैक्टिस करेंगे विराट कोहली, कोच ने किया खुलासा

By Kusum | Jan 27, 2025

विराट कोहली 13 साल के लंबे इतंजार के बाद 30 जनवरी को घरेलू क्रिकेट खेलते हुए दिखेंगे। कोहली रेलवे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। दिल्ली में होने वाले इस मुकाबले के लिए कोहली मंगलवार, 28 जनवरी से अभ्यास करेंगे। दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने ये भी जानकारी दी है। वहीं केएल राहुल का नाम भी कर्नाटक की रणजी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, उनके खेलने या ना खेलने के बारे में अभी स्थिति साफ नहीं है। 

कोहली के प्रैक्टिस के फोटो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर देखे गए हैं। कोहली इन तस्वीरों में पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ के साथ दिख रहे हैं। 30 जनवरी से रणजी ट्ऱफी के मौजूदा सीजन के आखिरी ग्रुप मैच खेले जाने हैं। इन मैचों के बाद विराट कोहली भारतीय टीम के साथ नजर आएंगे। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश