By Kusum | Apr 20, 2026
आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अक्षय तृतिया के मौके पर वृंदावन प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। वहीं कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद महाराज के श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में दर्शन किए और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अक्षय तृतिया के मौके पर एक खास कार्यक्रम में शामिल होकर इस कपल ने भक्ति भाव से आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक वीडियो में किंग कोहली को गले में तुलसी की माला पहने हुए देखा जा रहा है जबकि अनुष्का शर्मा सफेद रंग के सिंपल सूट में नजर आईं।
हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में विराट ने 19 रन बनाए थे। अब आरसीबी का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ है। इस बीच मिले कुछ दिनों के ब्रेक का इस्तेमाल कर विराट ने मानसिक शांति और भक्ति के लिए किया।
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.