पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कॉफी डेट पर गये विराट कोहली, साथ में बिताया क्वालिटी टाइम

By रेनू तिवारी | Sep 12, 2022

इसमें कोई शक नहीं है कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को हमेशा एक दूसरे का साथ देते हुए देखा जाता है। विराट कोहली लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे ऐसे में अनुष्का शर्मा ढाल की तरह विराट के साथ खड़ी रही और एशिया कप के दौरान देखा गया कि विराट कोहली ने एक शानदार कमबैक किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 122 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट कोहली के बल्ले से 1020 दिनों से कोई शतक नहीं आया था। उनकी फॉर्म पूरी तरह से खराब हो गयी थी लेकिन खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास के बाद उन्होंने अपनी फॉर्म को वापस पाया। 

 

इसे भी पढ़ें: SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने उज्बेकिस्तान जाएंगे PM मोदी, शहबाज, पुतिन और जिनपिंग से हो सकती है सीधी बात

 

श्रीलंका के एशिया कप जीतने के बाद एशिया कप खत्म हुआ। अब भारर लौटे विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ अपने शतक का जश्न मना रहे हैं। विराट ने जश्न बनाने के लिए कोई बड़ी पार्टी या धूमधड़ाका नही किया बल्कि अपनी वाइफ के साथ उन्होंने रोमांटिक कॉफी डेट प्लान की। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों को साथ में बैठ कर कॉफी पीते देखा जा सकता हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Confirmed! ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी हुई पक्की, दिल्ली और मुंबई में दिया जाएगा ग्रैंड रिसेप्शन


आपको बता दें कि विराट कोहली ने अपना शतक लगाने के बाद अपने शतक को अपनी पत्नी अनुष्का और अपनी बेटी वामिका के नाम किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का इन दिनों चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग में बिजी हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका में हैं। फिल्म तीन साल बाद अनुष्का की पर्दे पर वापसी करेगी। अभिनेत्री ने आखिरी बार बड़े पर्दे पर आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की सह-कलाकार भूमिका निभाई थी।

 

प्रमुख खबरें

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान

नफरत में अंधे हुए कांग्रेस नेता Charanjit Singh Channi, भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले को बताया BJP का चुनावी स्टंट