विराट कोहली बीते दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, सचिन तेंदुलकर-कपिल देव भी सम्मानित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2021

लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली को विजडन अलमैनाक ने 2010 वाले दशक का सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय क्रिकेट चुना है जबकि इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स को लगातार दूसरे साल ‘ वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ’चुना गया। बत्तीस वर्ष के कोहली ने अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार कोहली ने 254 वनडे में 12169 रन बनाये हैं। विजडन ने कहा ,‘‘ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की 50वीं सालगिरह पर हर दशक से पांच वनडे क्रिकेटरों को चुना गया है।’’ इसने अपनी वेबसाइट पर कहा ,‘‘ 1971 से 2021 के बीच हर दशक के लिये एक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है।कोहली को 2010 वाले दशक के लिये चुना गया।’’ विश्व कप 2011 विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे कोहली ने दस साल में 11000 से ज्यादा रन बनाये हैं जिसमें 42 शतक शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर को नब्बे के दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। तेंदुलकर ने 1998 में नौ वनडे शतक जमाये थे।

प्रमुख खबरें

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद