वीरेंद्र सहवाग ने कहा, शमी को आनलाइन निशाना बनाया जाना स्तब्ध करने वाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

दुबई। पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का समर्थन किया जिन्हें विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ देश की क्रिकेट टीम की पहली हार के बाद आनलाइन निशाना बनाया गया। भारत को रविवार को टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस दौरान शमी भारत के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए और उन्होंने 3.5 ओवर में 43 रन लुटाए। सहवाग ने ट्वीट किया, ‘‘मोहम्मद शमी को आनलाइन निशाना बनाया जाना स्तब्ध करने वाला है और हम उसके साथ हैं। वह चैंपियन है और जो भी भारत की कैप पहनता है उसके दिल में भारत किसी भी आनलाइन उपद्रवी से अधिक होता है।

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक