कैलाश गहलोत को लेकर वीरेंद्र सचदेवा ने कही बड़ी बात, AAP के DP कैंपेन पर भी कसा तंज

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 13, 2024

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना द्वारा दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए मंत्री कैलाश गहलोत को नामित करने के निर्णय का स्वागत किया है। सचदेवा ने कहा है कि हम लगातार कह रहे थे कि चूंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, इसलिए वे यह तय करने के लिए अधिकृत नहीं हैं कि उनकी अनुपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज कौन फहराएगा। 

आप के कैंपेन पर वार

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक संवेदना बटोरने की आज से जेल के जंगले वाली मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो को अपनी सोशल मीडिया डी.पी. बनाया था पर दिल्ली एवं देश की जनता द्वारा लोकसभा चुनाव में जिस तरह आम आदमी पार्टी को नाकारा उसके बाद से पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल की इस फोटो को सोशल मीडिया से हटाना चाहते थे।

इसे भी पढ़ें: Manish Sisodia की रिहाई का जश्न मना रही AAP, शुरू किया सत्यमेव जयते DP कैंपने

मनीष सिसोदिया के जेल से आते ही मानों "आप" नेताओं को बहाना मिल गया और उन्होने ना सिर्फ केजरीवाल की जेल डी.पी. फोटो को हटाया बल्कि सत्यमेव जयते वाली नई डी.पी. में अरविंद केजरीवाल से पहले मनीष सिसोदिया का चित्र लगा कर नई राजनीतिक दिशा की ओर इशारा कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Gyan Ganga: Ram Katha में याज्ञवल्क्य ने सुनाया प्रसंग, जब हजारों साल की तपस्या से मिला राम जैसा पुत्र

सरकारी Report में दर्दनाक खुलासा, Gulf Countries में हर दिन 20 से ज़्यादा भारतीय Workers की मौत

Trump की Stone Age वाली धमकी पर भड़का Iran, पूछा- Washington का एजेंडा क्या है?

Priyanka Gandhi का बड़ा हमला, बोलीं- PM Modi की B-Team हैं Kerala CM विजयन