आभासी आनंद की हरियाली (व्यंग्य)

By संतोष उत्सुक | Jun 14, 2021

दिलचस्प प्रयोगों का युग चल रहा है। एक तरफ वैक्सीन की बहार लाई जा रही है दूसरी तरफ बार बार साबित कर दिखाना भी पड़ता है कि कुदरत इंसान के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।  बुद्धिमान लोग ऐसा कर रहे हैं। इतने पेड़ फना करने के बाद भी इंसान ने कोई परेशानी महसूस नहीं की, खूबसूरत नकली फूल और पौधों से ज़िंदगी संवार रखी है। कहां असली पौधों को रोज़ पानी देने का झंझट, गुड़ाई और खाद देने की परेशानी। वैसे भी माहौल ऐसा है कि घर से बाहर निकल नहीं सकते। ट्रेवल चैनल, बाग़ बगीचों, नदियों पहाड़ व बर्फ के चित्र आंखों में समाकर संतुष्टि प्राप्त करने का वक़्त शुरू हो चुका है।

नकली बुद्धि के ज़माने में हम तकनीक की पीठ पर बैठकर, विचारों और अनुभवों को कितना घुमा फिराकर बात करने लगे हैं। कुछ मिनट के परिणाम समझाते हैं कि हरियाली का लुत्फ़ लेने के लिए हरियाली बढाने की ज़रूरत है ही नहीं, कौन वृक्ष लाए, लगाने की जगह ढूंढे, पानी दे और पूरा वृक्ष बनने के लिए सालों इंतज़ार करे, फिर उसके आसपास धूमने का समय निकाले। उससे बेहतर है वातानुकूलित कमरे में बैठिए और सामने स्क्रीन पर हरा भरा बाग़, खूबसूरत रंग बिरंगे फूल देखकर आनंद लीजिए। कमरे में बिठाकर सामने स्वादिष्ट पकवान देखकर पेट सुख का अनुभव लिया जा सकता है। ऐसा सामूहिक आयोजन यदि तकनीकी परेशानी के कारण देर से शुरू हो तो इस बीच ब्रेड टोस्ट चाय के साथ सर्व किए जा सकते हैं। दुनिया भर के हरे, लाल, पीले और नीले पकवान हजम किए जा सकते हैं। मन ट्रेवल चैनल हो चुका है ।

इसे भी पढ़ें: कोरोना को भी जीने का अधिकार है! (व्यंग्य)

संकटकाल में ख़्वाब सोया पनीर हो जाते हैं। दुनिया के मनपसंद बीच पर मालिश करवाते हुए महसूस किया जा सकता है। जिन हसीनाओं को बंदा देखने की भी सोच नहीं सकता उनके साथ टहल सकता है। ज़्यादा खुलकर बात करें तो खुद को राजनीति में सफल महसूस कर सकता है और आगे की बात करें तो समाज बदलने की योजना पका सकता है। कुछ भी महसूस करने में और महसूस कराने में किसी का क्या जाता है। सामयिक निर्मल आनंद लेना स्वस्थ संस्कृति की पहचान है।

- संतोष उत्सुक

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।