तोक्यो में ओलंपिक खेलों से पहले कोरोना का कहर, 920 नये मामले दर्ज किये गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2021

तोक्यो। तोक्यो में ओलंपिक खेलों के शुरू होने से दो सप्ताह पहले बुधवार को कोरोना वायरस के 920 नये मामले दर्ज किये गये जो मई महीने के बाद एक दिन में पाये गये मामलों का नया रिकार्ड है। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोरोना वायरस उपायों को लेकर अपने प्रमुख मंत्रियों के साथ बैठक भी की।

इसे भी पढ़ें: Happy Birthday Mahi! एमएस धोनी 40 साल के हुए, सचिन तेंदुलकर ने पुरानी यादों के साथ शेयर की तस्वीर

सुगा ने कहा कि तोक्यो में मामले बढ़ने से रोकने के लिये वे अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह तोक्यो में आपातकाल की स्थिति बहाल करने पर गुरुवार को निर्णय करेंगे। तोक्यो में यदि आपातकाल की स्थिति घोषित की जाती है तो ओलंपिक आयोजकों को 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों में स्थानीय दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देने की योजना पर पुनर्विचार करना होगा।

प्रमुख खबरें

Shirdi Sai Baba Temple: शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने का बना रहे प्लान, यहां देखें यात्रा से जुड़ी हर डिटेल्स

अब पराली नहीं जलाई जा रही फिर भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट क्यों: पंजाब के मुख्यमंत्री मान

Manipur के बिष्णुपुर जिले में फिर गोलीबारी से तनाव बढ़ा

National Herald Case में फैसला आने के बाद प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए: खरगे