डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर संक्रमित पाए गए कुछ यात्रियों में वायरस के दोहरे स्वरूप का पता चला: सरमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

गुवाहाटी। असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए कुछ यात्रियों में वायरस के दोहरे स्वरूप का पता चला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सरमा ने ट्वीट किया, हवाई अड्डे पर हाल ही में लिए गए यात्रियों के नमूनों में से बी.1.617 या भारतीय दोहरे म्यूटेंट (एल452आर एवं ई484क्यू) का पता चला है।

इसे भी पढ़ें: केरल में संक्रमण के एक दिन में 27,000 के करीब नए मामले, हरियाणा में 55 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद सरमा ने संवाददाताओं से कहा, यह स्वरूप बेहद तेजी से फैलता है और यह काफी खतरनाक है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बेहद सतर्क रहें क्योंकि इसके अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। इससे पहले, सरमा ने दावा किया था कि ब्रिटेन में सामने आया वायरस का नया स्वरूप भी असम में पाया गया है।

प्रमुख खबरें

Hardoi Road Accident: बिलग्राम में नहर में गिरी कार, दंपति और तीन माह के मासूम की मौत

Tanvi Patri ने Youth Olympics Badminton में Silver जीतकर रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला

Yemen के Taiz में बाजार पर हुए हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, 15 घायल

Dhanteras पर सोने-चांदी की रिकॉर्ड बिक्री, 60000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान