Visakhapatnam Blast: आंध्र प्रदेश में गैस सिलेंडर विस्फोट में 5 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2025

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बुक्का स्ट्रीट के पास गुरुवार को गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट में पाँच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट एक कबाड़ की दुकान में हुआ, जहाँ वेल्डिंग सिलेंडर में खराबी आ गई थी। विस्फोट इतना ज़ोरदार था कि पीड़ितों के शरीर बिखर गए और उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

इसे भी पढ़ें: सीतामढ़ी में अमित शाह ने रखी भव्य जानकी मंदिर की आधारशिला, अयोध्या की तर्ज पर होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का निर्देश दिया।’’ उन्होंने घायल व्यक्तियों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। विशाखापट्टनम की उपायुक्त-2, मैरी प्रसंथी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि विस्फोट में तीन लोग घायल हुए हैं। प्रसंथी ने यह भी बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: Indian Hockey Team की लगातार 5वीं जीत, Bangladesh को 10-0 से रौंदा

Oxford Study: भारत में आर्थिक विकास के साथ PM 2.5 प्रदूषण बढ़ा, मौतों में 30% इजाफा

WHO का बयान: Yemen में Houthi लड़ाकों के साथ जंग में 164 की मौत, 645 घायल

MCD को Unipole विज्ञापनों से मिले 79 करोड़, खाली पड़े 485 साइटों के नुकसान का ब्योरा नहीं