पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा रद्द, अटारी-वाघा सीमा मार्ग से लौटने की हुई शुरूआत

By अंकित सिंह | Apr 24, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रभाव से वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया है। भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे। 

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए घातक आतंकी हमले के जवाब में, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई, केंद्र ने बुधवार को कई कड़े कदमों की घोषणा की। इनमें पाकिस्तानी सैन्य अताशे को निष्कासित करना, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करना और हमले के सीमा पार संबंधों का हवाला देते हुए अटारी एकीकृत चेक पोस्ट को तत्काल बंद करना शामिल है। गुरुवार की सुबह, कई पाकिस्तानी परिवार अटारी-वाघा भूमि मार्ग से घर लौटने के लिए अमृतसर में एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) पर पहुंचे। कराची के एक परिवार ने बताया कि वे रिश्तेदारों से मिलने दिल्ली आए थे।

इसे भी पढ़ें: 'हिंदुओं-मुसलमानों को आतंकवाद से मिलकर लड़ना होगा', हिमंत बोले- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

परिवार के एक सदस्य के हवाले से बताया, "हम 15 अप्रैल को यहां (भारत) आए थे और आज हम घर लौट रहे हैं, हालांकि हमारे पास 45 दिनों का वीजा था।" पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तानी नागरिक ने जवाब दिया, "जिसने भी यह किया है, वह पूरी तरह से गलत है। हम दोनों देशों के बीच आपसी भाईचारा और दोस्ती चाहते हैं।" रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य पाकिस्तानी पर्यटक मंसूर ने कहा कि वह 15 अप्रैल को 90 दिन के वीजा पर अपने परिवार के साथ भारत आया था। पहलगाम हमले की निंदा करते हुए मंसूर ने कहा, "लेकिन हम आज घर लौट रहे हैं।" उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।

प्रमुख खबरें

Lamine Yamal की चोट ने बढ़ाई Barcelona की टेंशन, Season से बाहर, World Cup खेलना तय

France का भारतीयों को तोहफा, Airport Transit Visa खत्म, Europe की यात्रा हुई और आसान

IT सेक्टर पर संकट? Infosys ने घटाया Revenue Growth अनुमान, निवेशकों की बढ़ी टेंशन

CSK vs MI: धोनी की वापसी का इंतजार और बढ़ा, Wankhede में फैन्स को फिर मिली निराशा