विसावदर उपचुनाव: AAP उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने किया नामांकन, केजरीवाल और भगवंत मान ने लगाई ताकत

By अंकित सिंह | May 31, 2025

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मतदाताओं से गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव में उनकी पार्टी को विजयी बनाने का आग्रह किया, ताकि सत्तारूढ़ भाजपा को विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के लिए मुंह पर जोरदार तमाचा मारा जा सके। आम आदमी पार्टी के विधायक भूपेंद्र भयानी के दिसंबर 2023 में इस्तीफा देने और बाद में भाजपा में शामिल होने के बाद विसावदर सीट खाली हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, सौरभ भारद्वाज ने साधा BJP पर निशाना

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा गुजरात में जीती है, लेकिन विसावदर में नहीं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और आतिशी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया के लिए प्रचार किया और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी की मौजूदगी में रोड शो भी किया। बाद में, इटालिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसकी अंतिम तिथि 2 जून है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने दोनों उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

प्रमुख खबरें

स्टार्टअप के लिए 2 लाख तो PhD में हर महीने 10 हजार, बेटियों के लिए बिहार की सम्राट सरकार की बड़ी योजनाएं

IPL 2027 के लिए Zaheer Khan बने CSK के नए Head Coach, Stephen Fleming की लेंगे जगह

Punjab में सरकार बनते ही छह महीने में नशा माफिया का नेटवर्क खत्म करेगी BJP: Shivraj

Finance Minister Nirmala Sitharaman ने Mumbai में JPMorgan CEO Jamie Dimon से की मुलाकात