31वीं राष्ट्रीय कायकिंग एव कनोइंग प्रतियोगितामें पुरूष वर्ग में भारतीय सेना के विषणु रघुनाथ प्रथम

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 27, 2021

बिलासपुर   जिला बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणु मैदान के साथ गोंविदसागर झील में चार दिवसीय, 31वीं राष्ट्रीय कायकिंग एव कनोइंग प्रतियोगिता 2021 के तीसरे दिन की विभिन्न नौकायन स्पर्धाएं आयोजित की गई। जिसमें 500 मीटर इवैन्ट सी- 1 के पुरूष वर्ग में भारतीय सेना के विषणु रघुनाथ प्रथम स्थान पर रहे व उडिसा के टौमथीलंगनवा नागेशपम द्वितीय स्थान पर तथा भारतीय पुलिस के ज्ञानेश्वर सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

इसे भी पढ़ें: कायकिंग व कनोइंग प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन की स्पर्धाआंे में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 

500 मीटर इवैन्ट के-1 के महिला वर्ग में उतराखण्ड की फ. सोनिया देवी प्रथम व मध्यप्रदेश की एल. मीना देवी द्वितीय तथा छतीसगढ़ की कौशल नंदनी ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।  500 मीटर इवैन्ट सी-1 के महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की कावेरी दीमार प्रथम व उतरााखण्ड की मीरा दास द्वितीय स्थान पर तथा गुजरात की किरती केवट तृतीय स्थान पर रही। 

 

500 मीटर इवैन्ट के-2 के महिला वर्ग मंे हरियाणा की ज्योति तथा पुजा प्रथम स्थान पर रही मध्यप्रदेश की सुशमा वर्मा तथा टाउम दीमीता देवी द्वितीय स्थान पर रही जबकि केरला की अलीना तथा श्रीलक्ष्मी जय प्रकाश तृतीय स्थान पर रही। 

500 मीटर सी-2 महिला श्रेणी में मध्यप्रदेश की कावेरी दीमार व ममीता चंन्देल प्रथम स्थान पर, केरला की अलीना सुनील व अनुशा प्रसाद द्वितीय स्थान तथा उड़ीसा लिचोनबन नेहा देवी व मयांगलमबम इनोचा देवी तृतीय स्थान पर रही।

प्रमुख खबरें

Assam में Bakrid से पहले मस्जिद कमेटियों का बड़ा फैसला, गाय की कुर्बानी पर लगाई रोक, CM Sarma ने की तारीफ

Delhi Gymkhana Club खाली करने के आदेश पर भड़कीं Kiran Bedi, बोलीं- यह बेहद दुखद फैसला

IIT Delhi और Indian Startup का कमाल, Optimist AC खत्म करेगा बिजली बिल और सर्विस Fraud की टेंशन

Bachendri Pal Birthday: Mount Everest पर तिरंगा फहराने वाली Bachendri Pal की कहानी, जिसने दुनिया में बढ़ाया India का मान