मंत्री और विधायकों के मास्क नहीं पहनने पर बोले विश्वास सारंग, बीमारी आम और खास देखकर नहीं आती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2021

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा पहुंचे कई मंत्री और विधायक कोरोना को लेकर बेपरवाह दिखें। मंत्री और विधायक बिना मास्क लगाए सदन पहुंचे। विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री और विधायकों के मास्क नहीं पहनने पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बयान आया है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि जिस हिसाब से प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, सभी को मास्क का उपयोग करना चाहिए। बीमारी आम और खास देखकर नहीं आती है। बीमारी को वर्गों में विभाजित कर के देखना हमारी नासमझी होगी। मेरा सभी जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कि मास्क जरूर लगाएं और कोरोना नियमों का पालन करें।"

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल