प्रदेश में कांग्रेस ने दिलाया दलालों को रोजगार, हमनें किया उन्हें बेरोजगार: विश्वास सारंग

By सुयश भट्ट | Jun 15, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के केस काफी कम हो चुंके है। ज्यादातर जिले अब कोरोना मुक्त हो गए है। प्रदेश में कोरोनो को लेकर स्थिति अब बेहतर हो चुंकि है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार ने लगभग सभी गतिविधियों को शुरू कर दिया हैं। फिलहाल कुछ गतिविधियों को लेकर सरकार जल्द विचार करेंगी। मंत्री ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा सरकार दे रही है लेकिन इसका भी ध्यान रख रही है कि प्रदेश में संक्रमण न बढ़े।

वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 15 महीने कांग्रेस की सरकार प्रदेश में रही है। उन्होंने ना ही बेरोज़गारी हटाने के लिए काम किया। और ना ही कांग्रेस ने प्रदेश की प्रगति को लेकर कोई काम किया। कांग्रेस के सिर्फ दलालों को रोज़गार दिया है। और उन सभी दलालों को हमारी सरकार ने बेरोज़गार किया है जो कांग्रेस के संरक्षण में फल फूल रहे थे। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा हीन है और इसलिए वैक्सीनेशन को लेकर जनता को गुमराह कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश सरकार का अहम फैसला, पाकिस्तानी नागरिकों का किया जाएंगा वैक्सीनेशन

मंत्री सारंग के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय आतंकवादियों के साथ खड़े हुए है। विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपने मंसूबे कभी पूरे नहीं कर पाएंगे। कश्मीर भारत का था भारत का ही रहेंगा।

सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह गद्दार है वह खाते हिंदुस्तान की है और गाते पाकिस्तान की है। इसमें जेनेटिक प्रभाव देखने को मिल रहा है, जवाहरलाल नेहरू ने इसकी शुरुआत की थी। सारंग ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने लेडी माउंटबेटन के साथ मिलकर देश के टुकड़े किए। वो कश्मीर को भारत से अलग करना चाहते थे। 

मंत्री सारंग ने कहा कि पूरे देश में अलग-अलग राज्यों को एक साथ करने का काम सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया। लेकिन कश्मीर को जवाहरलाल नेहरू ने स्वयं अपने हाथ में रखा, क्योंकि वह चाहते थे कि कश्मीर अलग हो जाए और पाकिस्तान के साथ चला जाए। इसीलिए धारा 370 लगाई गई। सारंग ने कहा कि जो पाप जवाहरलाल नेहरू ने किया उसे धोने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने किया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Operation Lotus Part 2 | संजय राउत का सनसनीखेज आरोप- पाला बदलने के लिए सांसदों को ₹15-15 करोड़ का एडवांस

India-US Diplomatic Row | जब भारत ने झुका दिया था वाशिंगटन का गुरूर! जानिए 2013 का वो किस्सा, जिसकी चर्चा 2026 के नाविक संकट में फिर होने लगी

Superfoods का मिथ! महंगे Avocado-Quinoa नहीं, ये देसी चीजें हैं असली Health-Booster

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया