Delhi Air Pollution के कारण दृश्यता हुई कम, धुंध छाने से कई उड़ानें और ट्रेनें बाधित

By रितिका कमठान | Nov 18, 2024

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का असर सीधे जन जीवन पर पड़ने लगा है। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण आसमान में दिखाई देना बंद हो गया है। दिल्ली और एनसीआर में दृश्यता काफी घट गई है। सड़कों पर गाड़ियां धीरे चल रही है। वहीं धुंध के कारण रेलवे और हवाई यातायात पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।

वेबसाइट के अनुसार प्रस्थान में औसतन 22 मिनट की देरी हुई है। एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण सुबह सात उड़ानें रद्द कर दी गईं। दिल्ली में धुंध के कारण सोमवार को नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली 28 से अधिक ट्रेनें दो से नौ घंटे तक देरी से पहुंचीं। 

दूसरे शहरों में जाने वाले यात्री स्टेशनों के बाहर इंतजार करते देखे गए। इस बीच, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से अपनी एयरलाइन्स से संपर्क करने का आग्रह किया, क्योंकि खराब होती वायु गुणवत्ता के कारण कम दृश्यता प्रक्रियाएं लागू की गई थीं। इस एडवाइजरी के अनुसार यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ान की स्थिति तथा अपनी यात्रा योजनाओं में संभावित बदलावों के बारे में जानकारी के लिए एयरलाइनों के संपर्क में रहें।

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज