Indore Famous Mandir: नवरात्रि पर इंदौर के इन फेमस मंदिरों के कर आएं दर्शन, पूरी होगी हर मनोकामना

By अनन्या मिश्रा | Oct 01, 2024

हर साल देश में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और सम्मान के लिए नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। नवरात्रि के मौके पर लोग विशेष रूप में मां के दर्शन के लिए जाते हैं। देश में कई ऐसे ऐतिहासिक मंदिर हैं, जिनका माता रानी से खास कनेक्शन है। मान्यता है कि नवरात्रि में इन ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

बिजासन माता मंदिर, इंदौर

बिजासन माता मंदिर का इतिहास करीब 100 पुराना बताया जाता है। मान्यता के अनुसार, इस मंदिर में जो भी भक्त यहां पर सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। वहीं संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए भी यह मंदिर बेहद खास है। बिजासन माता मंदिर में मां के नौ स्वरूपों की पिंडी रूप में पूजा की जाती है। यहां पर माता का दिन में तीन बार अलग-अलग श्रृंगार किया जाता है। मंदिर परिसर के पास 12 अलग-अलग मंदिर बने हैं। ऐसे में आप भी नवरात्रि के मौके पर आप भी यहां दर्शन के लिए आ सकते हैं।

लोकेशन- देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा क्षेत्र, इंदौर

इंदौर जंक्शन से 9 किमी की दूरी पर यह मंदिर स्थित है।

श्री शीतला माता मंदिर, इंदौर

शीतला माता मंदिर दर्शन के अलावा अच्छे पर्यटन स्थल के लिए भी जाना जाता है। यहां पर शीतला माता झरना है। जो करीब 500 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। यह इंदौर के सबसे फेमस झरनों में से एक माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में इस मंदिर में मां की विशेष पूजा की जाती है। इस दौरान श्रद्धालु विशेष अनुष्ठान, हवन और आरती में भाग लेते हैं। नवरात्रि के मौके पर इस मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है।

लोकेशन- नंबर 28, रोड, नंदा नगर, इंदौर

समय- सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक

हरसिद्धि माता मंदिर, इंदौर

हरिसिद्धि माता मंदिर इंदौर शहर के बीच पंढरीनाथ क्षेत्र में स्थित है। बताया जाता है कि साल 1766 में देवी अहिल्याबाई होलकर ने इन मंदिर का निर्माण किया था। हरिसिद्धि माता मंदिर मराठा शैली में बनाया गया है। यह मंदिर बेहद आकर्षक है, वहीं नवरात्रि के मौके पर इस मंदिर को फूलों से सजाया जाता है। हालांकि न सिर्फ नवरात्रि बल्कि हर दिन यहां पर भक्तों की भारी भीड़ होती है।

लोकेशन- देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा क्षेत्र, इंदौर

समय- सुबह साढ़े 07 व 10 बजे और रात 09:00बजे खुला रहता है।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने Japan की मेहमाननवाजी को बताया शानदार, ऐतिहासिक T20I को लेकर दिखे उत्साहित

1 करोड़ की धोखाधड़ी और 86 SIM जब्त, Odisha Police ने पकड़ा Online Betting गैंग

Gautam Gambhir ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna