हरिद्वार से एकदम नजदीक है ये हिल स्टेशन, किसी जन्नत से कम नहीं है

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 06, 2024

जब भी घूमने की बात आती है तो पहाड़ लवर हमेशा पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। सितंबर से लेकर नवंबर महीने तक पहाड़ों पर घूमने का अलग ही मजा आता है। अगर आप देवभूमि हरिद्वार जा रहे हैं तो सबसे पहले इन हिल स्टेशन पर छुट्टियां बिताने जरुर जाएं। आइए इस लेख में जानते हैं हरिद्वार के नजदीक हिल स्टेशंस के बारे में। यहां का सुंदर नजारा देख आपको लगेगा की आप स्वर्ग में उतर आए है।

मसूरी 

यह हिल स्टेशन हरिद्वार से मात्र दो से ढाई किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस हिल स्टेशन पर जाने के बाद आप काफी सुकून महसूस करेंगे। मसूरी को क्वीन ऑफ हील्स के नाम से जाना जाता है। सितंबर से लेकर दिसबंर तक यहां घूमने का एक अलग ही मजा है। यहां आप भट्टा वाटरफॉल, मॉल रोड और कंपनी गर्डन घूम सकते है।

ऋषिकेश

हरिद्वार के एकदम नजदीक है ऋषिकेश। यहां आप दो घंटे में पहुंच जाएंगे। ऋषिकेश को योग नगरी के नाम से जाना जाता है। यह जगह काफी खूबसूरत है और सबसे बेस्ट हिल स्टेशन माना जाता है। यहां आप त्रिवेणी घाट, राम झूला, लक्ष्मण झूला, और कई सारे आश्रम देख सकते हैं। ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग, बंजी जपिंग और एडवेंचर के लिए जाना जाता है।

लैंसडाउन

आपको बता दें कि, हरिद्वार से लैंसडाउन बस 108 किमी दूरी पर स्थित है। लैंसडाउन अपनी खूबसूरत प्राकृतिक वादियों और शांत वातावरण के लिए सबसे लोकप्रिय है। यहां लोग दूर-दूर से अपना समय बिताने आते हैं। 

प्रमुख खबरें

Pakistan-Afghanistan Ceasefire | ईद-उल-फितर पर बंदूकें शांत! सऊदी और तुर्किये की मध्यस्थता के बाद पाक-अफगान युद्धविराम की घोषणा

Donald Trump Last Warning! ईरान ने कतर पर दोबारा हमला किया तो... क्या मध्य पूर्व महाविनाश की कगार पर है?

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का अलर्ट! भारत-पाकिस्तान तनाव और परमाणु संघर्ष का बढ़ता साया

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल