पश्चिम बंगाल में क्यों हारी भाजपा पर व्याख्यान को विश्व भारती ने किया रद्द, जानिए पूरा मामला

By निधि अविनाश | May 13, 2021

विश्व भारती वेबसाइट पर मंगलवार को अपलोड किए गए एक लैक्चर की सूचना बुधवार दोपहर को सार्वजनिक डोमेन में रखे जाने के कुछ घंटों बाद हटा दी गई। बता दें कि इस लैक्चर का विषय था “भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने में क्यों विफल रही”। टीओआई में छपी एक खबर के मुताबिक,वीबी जो कि एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है 18 मई को लैक्चर देने के लिए सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) के एक रिसर्च कार्यक्रम, लोकनीति के सह-निदेशक, संजय कुमार को आमंत्रित किया गया था। इसकी अध्यक्षता उप-कुलपति बिद्या चक्रवर्ती करने वाली थी। इसके अलावा, ज़ूम मीटिंग के लिए जुड़ने का लिंक पब्लिक डोमेन में भी रखा गया था और पहली बार वीबी किसी अत्यधिक राजनीतिक विषय पर लैक्चर आयोजित करा रहा था। TOI  के मुताबिक, विश्वविद्यालय से किसी भी आधिकारिक स्पष्टीकरण के बिना लैक्चर का नोटिस VB के वेबसाइट हटा गया और लिखा कि, किसी परिस्थितियों के कारण लैक्चर को रद्दा कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 पदक विजेताओं को World Boxing Championships 2027 में सीधी एंट्री देगी BFI

China बिना सैन्य हमले के ताइवान को बांटना चाहता है, NSC Advisor Alex Huang की चेतावनी

मेटा केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता के रूप में निभानी होगी जवाबदेही: सरकारी सूत्र

Nepal के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मिले राजदूत Naveen Srivastava, द्विपक्षीय सहयोग पर जताया आभार