Vivah Panchami 2025: शुभ संयोगों में मनेगी विवाह पंचमी, श्री राम-सीता की पूजा से संवरेंगे रिश्ते

By अनन्या मिश्रा | Nov 25, 2025

विवाह पंचमी हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस पर्व भगवान श्रीराम और मां सीता के पवित्र विवाह की याद में मनाया जाता है। हर साल अगहन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को विशेष रूप से वैवाहिक जीवन में शुभता और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है।

 

विवाह पंचमी के मौके पर सर्वार्थ सिद्धि योग, ध्रुव योग और शिववास योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। विवाह पंचमी के दिन पूजा-अर्चना करने से दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। बता दें कि इस बार 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। तो आइए जानते हैं विवाह पंचमी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...


तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार विवाह पंचमी का पर्व 25 नवंबर 2025 को मनाया जा रहा है। पंचमी तिथि की शुरूआत 24 नवंबर की रात 09:22 मिनट से हो रहा है। वहीं पंचमी तिथि की समाप्ति अगले दिन यानी की 25 नवंबर की रात 10:56 मिनट पर होगी। इस दिन ध्रुव योग, शिववास योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।


पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर पूजा स्थान को साफ करें और भगवान श्रीराम और मां सीता की प्रतिमा स्थापित करें। अब प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध कर जलाभिषेक करें। अब भगवान श्रीराम और मां सीता को पीले वस्त्र पहनाएं या फिर पीला वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद ताजे फूल, अक्षत, चंदन, रोली, हल्दी आदि अर्पित कर विधिविधान से पूजा करें। फिर मिठाई, फल, गुड़ और खीर जैसे भोग अर्पित करें। दीपक जलाकर धूप-दीप करें। इसके बाद सीता-राम विवाह स्तुति, रामरक्षा स्तोत्र या रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करें। पूजा के अंत में घर-परिवार की सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की मंगलकामना करें।


महत्व

पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस दिन त्रेतायुग में भगवान श्रीराम और मां सीता का विवाह संपन्न हुआ था। इसलिए इस शुभ दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु इस दिन विधिविधान से भगवान श्रीराम और मां सीता की पूजा-अर्चना करते हैं। उनके सभी कार्य सफल होते हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Kanpur Lamborghini Crash | तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस ने ड्राइवर की थ्योरी को किया खारिज

Goddess Sita Temple In Bihar: Ayodhya के बाद अब Bihar के Sitamarhi की बारी, 3.5 साल में बनेगा मां जानकी का भव्य Temple

Maharshi Dayanand Saraswati Jayanti 2026: Back to Vedas का नारा देने वाले Maharshi Dayanand की जयंती, जानें क्या था उनका Real Message

Roger Federer के लिए फैन्स की दीवानगी , Hall of Fame समारोह के 4500 टिकट 2 मिनट में Sold Out