Vivah Shubh Muhurat 2025: खरमास का हुआ समापन, अब शुरु होंगे मांगलिक कार्य, देखें इस साल के शुभ विवाह मुहूर्त

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 14, 2025

सूर्य के राशि परिवर्तन से खरमास समाप्त हो चुका है। अब से सभी मांगलिक कार्य शुरु होने जा रहे हैं। सनातन धर्म में सगाई, शादी, विवाह, मुंडन, जनेऊ संस्कार, नए घर में प्रवेश जैसे सभी शुभ कार्य पंचांग में ग्रहों, नक्षत्रों की दशा, दिशा और गाति की गणना के आधार पर ही मुहूर्त निकालकर किए जाते हैं। मुंडन, जनेऊ संस्कार और कान छेदन ये सभी कार्य एक माह खरमास के लिए बंद रहता है। आज से यानी मकर संक्रांति के बाद से सभी मांगलिक कार्य शुरु हो जाते है। जल्द ही लोगों के घरों में शादी की शहनाइयां शुरु होगी। इस साल विवाह के लगभग 76 शुभ मुहूर्त हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल का शुभ विवाह मुहूर्त।


साल 2025 के शुभ विवाह मुहूर्त


- जनवरी: 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27


- फरवरीः 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 25


- मार्च: 1, 2, 6, 7, 12


- अप्रैल: 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30


- मई: 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28


- जून: 2, 4, 5, 7, 8


- नवंबर: 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30


- दिसंबर: 4, 5, 6

प्रमुख खबरें

यूक्रेन का तीखा जवाब: पुतिन पर हमले का रूस का दावा झूठा, कोई सबूत नहीं!

खरमास में करें ये 5 खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और बाधाएं

Kerala पर DK Shivakumar के बयान से भड़की BJP, पूछा- क्या प्रियंका गांधी सहमत हैं?

Battle of Begums का चैप्टर क्लोज! एक हुईं दुनिया से रुखसत, एक सत्ता से दूर, 34 साल की लड़ाई में तिल-तिल तबाह होता रहा बांग्लादेश