भारत के कोरोना वैक्सीनेशन अभियान पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री! कहा- सभी को यह कहानी देखनी चाहिए

By अंकित सिंह | Jul 22, 2022

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में अपनी तबाही मचा रखी है। इस महामारी से उबरने के लिए भारत में ना सिर्फ वैक्सीन को तैयार किया गया बल्कि टीकाकरण अभियान भी बहुत तेजी से चलाया गया। यही कारण है कि देश में लोगों को दी गई खुराकों की संख्या इस सप्ताह 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। यह भारत के लिए गर्व की बात है। इन सबके बीच एक चर्चा जोरों पर है कि क्या विवेक अग्निहोत्री भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान पर कोई फिल्म बनाने जा रहे हैं? इसको लेकर विवेक अग्निहोत्री का एक बयान भी सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि भारत एक विकासशील देश है जहां स्वास्थ्य व्यवस्था की बुनियादी ढांचा खराब है। लेकिन हमने 6 माह के भीतर ही कोरोना से जंग के लिए टीका बनाया और अब 200 करोड़ लोगों को टीका लगा भी दिया है।

 

इसे भी पढ़ें: Shamshera Review: बॉलीवुड की उड़ चुकी लाज को वापस लेकर आएगा शमशेरा! डूबते को तिनके का सहारा


इसके साथ ही द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक ने कहा कि अभी भी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। तंजानिया से टोक्यो तक सभी को यह कहानी देखनी चाहिए। इसके बाद से माना जा रहा है कि विवेक अग्निहोत्री जल्द ही कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर नई फिल्म की ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि बिना संसाधनों के साधारण लोग जो उन्होंने हासिल किया है, वह मानवता की बड़ी सफलता की कहानी है। इसलिए मैंने यह सोचना शुरू कर दिया है कि इसे सिनेमा में कैद किया जाना चाहिए या नहीं किया जाना चाहिए।

 

इसे भी पढ़ें: National Film Awards 2022: अजय देवगन और सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, बेस्ट एक्ट्रेस बनीं अपर्णा बालमुरली


गर्व का क्षण 

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान में अहम उपलब्धि हासिल हुई है और लोगों की दी गईं खुराकों की संख्या 200 करोड़ के आंकडे़ को पार कर गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताया। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 98 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है, जबकि 90 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। आंकड़ों के अनुसार, 15-18 वर्ष के बीच के 82 प्रतिशत किशोरों को भी टीके की एक खुराक दी जा चुकी है जबकि 68 प्रतिशत किशोरों को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान तीन जनवरी से शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने फिर से इतिहास रच दिया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis