राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस महासंघ के चेयरमैन चुने गए विवेक कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2019

कटक। भारत के विवेक कोहली और एमपी सिंह को राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस महासंघ (सीटीटीएफ) का क्रमश: चेयरमैन और महासचिव चुना गया है। सीटीटीएफ के चुनाव कटक में चल रही राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के आयोजन स्थल के समीप शनिवार को भुवनेश्वर में हुए। कोहली ने निवर्तमान अध्यक्ष इंग्लैंड के एलेन रेनसोम को 22-6 मतों से हराया।

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के महासचिव एमपी सिंह को सर्वसम्मति से सीटीटीएफ का महासचिव चुना गया। सीटीटीएफ के अध्यक्ष का पद पहले ही टीटीएफआई अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के पास है। यह पहला मौका है जब सीटीटीएफ के तीनों शीर्ष पद भारतीयों के पास हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस किसानों के मुद्दे सुलझाएं या EC के प्रवक्ता बनें, कांग्रेस नेता का तंज

भारत का उत्थान बिना टकराव और विघटन के समावेशी विकास पर आधारित: Rajnath Singh

Ganjam में गांव पर हमले और भीड़ हिंसा मामले में 5 महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग