अभिनंदन वर्धमान पर फिल्म बनाएंगे विवेक ओबेरॉय, 3 भाषाओं में होगी रिलीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बायोपिक में मुख्य किरदार निभाने के बाद अभिनेता विवेक ओबेरॉय अब बालाकोट हवाई हमले पर तीन भाषाओं में फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके जरिये वह बालाकोट में आतंकवादी शिविरों पर भारतीय वायु सेना के हवाई हमलों की सच्ची कहानी पेश करेंगे।

इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह का ड्रेसिंग सेंस डिजाइनरों ने नहीं बिगाड़ा, इस वजह से पहनते हैं अतरंगी कपड़े

ओबेरॉय ने कहा कि एक गौरवान्वित भारतीय, एक देशभक्त और फिल्म बिरादरी के एक सदस्य के तौर पर यह दिखाना मेरा कर्तव्य है कि हमारे सशस्त्र बल वास्तव में कितने सक्षम हैं। यह फिल्म अभिनंदन जैसे बहादुर अधिकारियों की उपलब्धियों को रेखांकित करने का एक शक्तिशाली माध्यम है, जिसने दुश्मन के घर में घुसकर उस पर प्रहार किया। हर भारतीय को उन पर गर्व है। निर्माता ने कहा कि वे उस टीम की मदद लेंगे जो इन सच्ची घटनाओं के गवाह हैं।

इसे भी पढ़ें: ''कुछ कुछ होता है'' के लिये शबाना आज़ामी ने क्यों लगाई थी करन जौहर को झाड़?

इस साल फरवरी में, भारतीय सुरक्षा बलों ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद खैबर पख्तूनवा प्रांत के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर हमला किया था। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। ओबेरॉय ने बालाकोट हवाई हमले को भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए सबसे सुनियोजित हमलों में से एक के रूप में वर्णित किया। फिल्म की शूटिंग जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और आगरा में होगी। इसकी शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो जाएगी। फिल्म के लिए कलाकारों और निर्देशक की घोषणा जल्द की जाएगी।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार