विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री मोदी को वोट देने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2019

नयी दिल्ली। फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से दिल्ली में रविवार को चुनाव प्रचार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करने का लोगों से अनुरोध किया। दिल्ली में सभी सात सीटों पर 12 मई को मतदान है। 

 प्रधानमंत्री मोदीकी बायोपिक ‘‘पीएम नरेंद्र मोदी’’ में उनका किरदार निभाने वाले ओबरॉय ने दिल्लीवासियों से सभी सात सीटों पर प्रधानमंत्री के लिए मतदान करने को कहा। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक अब 24 मई को रिलीज होगी

करीब तीन घंटे इंतजार के बाद ‘सातों सीटें मोदी को’कार्यक्रम के लिए ओबरॉय कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचे। ओबरॉय ने ‘‘ऊरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’’फिल्म के लोकप्रिय संवाद ‘हाउ इज द जोश?’के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने अपनी ऊंगली पर लगी मतदान की स्याही भी दिखाई। मुंबई में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी ने मुंबई में किया अपने मताधिकार का इस्तेमाल

ओबरॉय ने कहा, ‘‘भारत के इतिहास में जब कभी एक राजकुमार या किसी बाहरी ने देश पर शासन किया, तब व्यापक लूट हुई है। लेकिन यह देश अब नहीं लूटेगा, बल्कि यह उठेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश का दिल है। माधुरी दीक्षित जी का दिल धक - धक करता है लेकिन हमारे भारत का दिल क्या कहता है? मोदी - मोदी। यदि मोदी भारत के दिल की धड़कन हैं तो वह फिर से पीएम बनेंगे।’’

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड