America के राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हुए Vivek Ramaswamy

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2023

भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है। इसके साथ ही वह निक्की हेली के बाद रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी नेता बन गए हैं। रामास्वामी (37) के माता-पिता केरल से आकर अमेरिका में बस गए थे। उन्होंने ओहायो में एक विद्युत संयंत्र में काम किया। रामास्वामी ने ‘फॉक्स न्यूज’ पर टकर कार्लसन के प्राइम टाइम शो में सीधे प्रसारित साक्षात्कार के दौरान दौड़ में शामिल होने की घोषणा की।

वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। इस महीने की शुरुआत में दो बार साउथ कैलिफॉर्निया की गवर्नर रहीं हेली ने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए अभियान शुरू किया था। वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रह चुकी हैं। रामास्वामी ने कहा, “हम राष्ट्रीय पहचान के संकट से गुजर रहे हैं। हम अपने मतभेदों को इतने लंबे समय से पाले हुए हैं कि हम यह भूल गए हैं कि सभी अमेरिकी नागरिक समान हैं, जो आदर्शों से बंधे हैं, जिन्होंने इस देश को 250 साल पहले स्थापित किया।

प्रमुख खबरें

Tamilnadu Elections के लिए BJP ने बिछाई गजब की चौसर, अनुभवी मोहरों को मैदान में उतार कर विरोधियों की मुश्किलें भी बढ़ाईं

Anxious Attachment वाले लोग Avoidant पार्टनर के साथ रिश्ते को कैसे संभालें?

मुख्तार अब्बास नकवी का कांग्रेस पर तंज, वे भगवान राम के नाम को बर्दाश्त नहीं कर सकते

China का उपाय कर आए मोदी, दिया जॉर्डन को धांसू ऑफर