मार्केट में आते ही छाया विवो का नया Vivo T3 Lite 5G बजट फ्रेंडली फ़ोन

By विंध्यवासिनी सिंह | Jul 26, 2024

देशभर में तमाम मोबाइल कंपनियां आती रही और जाती रही है, लेकिन बहुत कम ऐसी मोबाइल कंपनियां हैं जो मार्केट में ताकत के साथ टिक पाई हैं, वीवो कंपनी भी उन्हीं में से एक है और इस कंपनी के मार्केट में टिके होने के पीछे जो सबसे बड़ा रीजन है, वह यह है कि समय-समय पर यह अपने प्रोडक्ट में बदलाव लाती रही है और ग्राहकों को खुद से जोड़ने में सफल रही है।

इसे भी पढ़ें: G SHOCK MUDMAN: कैसियो और टोयोटा की पेशकश जी-शॉक मडमैन, जानिए इस रग्ड वॉच के अद्वितीय फीचर्स के बारे में

फोन में 5000 (mAh) बैटरी सपोर्ट के साथ ड्यूल कैमरा सेंसर मौजूद है, तो 6.3 इंच का डिस्प्ले सपोर्ट है आपको बता दे कि यह T-सीरीज का स्मार्टफोन है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है और फोन को ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है, जिसमें 50-megapixel + 2-megapixel  का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और  सेल्फी के लिए 8-megapixel का फ्रंट कैमरा दिया गया है। और खास बात यह है कि यह आपके बजट में आ सकता है अर्थात ₹10 ,000 के प्राइस पॉइंट में यह एक बेहतरीन चॉइस है। 

आपको बता दें कि फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ एलसीडी डिस्पले है, वहीं प्रोसेसर की बात करें तो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 (MediaTek Dimensity 6300 processor) चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेंसर की बात करें तो 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। खास बात यह है कि 5000 mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी इसमें मौजूद है तो इस फोन में एंड्रॉयड 14 का ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट है। 

Vivo T3 Lite 5G  फोन दो वेरिएंट 4GB  RAM ,128GB  स्टोरेज, और 6GB RAM, 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर क्रमशः 10,499 और 11,499 रूपये है।

- विंध्यवासिनी सिंह 

प्रमुख खबरें

Hurun India Index: 50 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले भारतीय Startups की संख्या 51 हुई

Smriti Irani का राहुल गांधी पर तंज, 56 चुनाव हारने के बाद भी नहीं स्वीकारी विफलता

पीटीआई नेताओं की हिरासत मामला: Peshawar High Court ने बड़ी पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश को भेजी याचिकाएं

MP Rajya Sabha By-Election: दो पर्चे रद्द होने से Union Minister Hardeep Singh Puri निर्विरोध चुने जाएंगे