सामने आई Vivo X200 Ultra की लॉन्च डेट, Apple iPhone वाला ये खास फीचर मिलेगा

By Kusum | Feb 21, 2025

चाइनीज कंपनी वीवो अपने अपकमिंग फोन Vivo X200 Ultra को इस साल की दूसरी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला जारी है। इसी बीच जाने माने टिप्स्टर ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन समेत एक खास फीचर का खुलासा किया है। फोन में कंपनी खास बटन का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा Vivo X200 Ultra में धांसू कैमरा फीचर्स होने की अफवाहें भी काफी समय से हैं। एक बार फिर से इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीग हुए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन फीचर्स के बारे में। 

फोन में पावरफुल कैमरा सेटअप बताया जा रहा है। जिसमें फोन के रियर में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा, साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। प्राइमरी कैमरा में 35एमएम फोकस लेंत देखने को मिल सकती है। वहीं फोन को लेकर सामने आईं अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K 120fps का सपोर्ट होगा। कहा जा रहा है कि एपल के प्रो सीरीज स्मार्टफोन्स को ये वीडियोग्राफी में टक्कर दे सकेगा। 

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट