Vladimir Putin ने यूरोप पर यूक्रेन के साथ शांति प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों पर युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया। पुतिन ने कहा, ‘‘उनके पास शांति का कोई एजेंडा नहीं है, वे युद्ध के पक्ष में हैं।’’

पुतिन ने रूसी सत्ता प्रतिष्ठान ‘क्रेमलिन’ में अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता से पहले यह टिप्पणी की। रूसी राष्ट्रपति ने यूरोप पर शांति प्रस्तावों में संशोधन करने का आरोप लगाया, जिसमें “ऐसी मांगें शामिल हैं, जो रूस को बिल्कुल अस्वीकार्य हैं।’’

उन्होंने कहा कि केवल रूस को दोषी ठहराने के लिए सम्पूर्ण शांति प्रक्रिया को अवरुद्ध किया जा रहा है। विटकॉफ की मॉस्को यात्रा के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आयरलैंड गए हैं। जेलेंस्की लगातार यूरोप के उन देशों की यात्राएं कर रहे हैं, जिन्होंने रूस के आक्रमण के खिलाफ उनके देश की लड़ाई को जारी रखने में मदद की है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IND vs ENG Live Score: दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत और इंग्लैंड, वानखेड़े में होगा महामुकाबला

Middle East में बढ़ते तनाव के बीच UAE में Indian Embassy की Advisory, भारतीयों से कहा- सतर्क रहें

NDA में असली Boss कौन? कांग्रेस का BJP पर हमला, Amit Shah सहयोगियों पर बना रहे दबाव

Middle East की आग बुझाने आएगा China, तनाव कम करने के लिए Beijing भेजेगा अपना विशेष दूत