By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 15, 2026
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। पुतिन ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों की रचनात्मक द्विपक्षीय साझेदारी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाने में मददगार साबित होगी। क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध ‘‘विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’’ की भावना के साथ सफलतापूर्वक मजबूत हो रहे हैं।