Vladimir Putin को पीएम मोदी ने भेंट की रूसी भाषा में भगवद गीता, भारत-रूस की मजबूत दोस्ती का संकेत

By रेनू तिवारी | Dec 05, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी में गीता की एक प्रति भेंट की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति पुतिन को रूसी में गीता की एक प्रति भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।’’ मोदी ने पुतिन के लिये 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर एक रात्रिभोज का आयोजन किया था। पुतिन दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: JP Nadda शुक्रवार को Jharkhand के देवघर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे

शुक्रवार, 5 दिसंबर के लिए पुतिन का कार्यक्रम

पुतिन का आज का शेड्यूल काफी बिज़ी रहेगा, जिसमें दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर कई मीटिंग्स और दौरे शामिल हैं। सुबह 11 बजे, पुतिन को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत मिलेगा। 11:30 बजे, वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, वह हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे, जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है।

दोपहर 1:50 बजे, हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस बयान जारी किए जाएंगे, जहां मीडिया को दोनों देशों के बीच हुए मुख्य समझौतों और डील्स के बारे में बताया जाएगा। दोपहर 3:40 बजे, राष्ट्रपति पुतिन एक बिजनेस इवेंट में हिस्सा लेंगे, जहां उनके भारत के प्रमुख बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत करने की संभावना है। शाम 7 बजे, पुतिन राष्ट्रपति भवन में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। रात 9 बजे, वह रूस के लिए रवाना हो जाएंगे।

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और रूस का सहयोग किसी भी देश के खिलाफ नहीं है और इसका उद्देश्य सिर्फ दोनों देशों द्वारा अपने-अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है। पुतिन ने यह टिप्पणी भारत और रूस के प्रति अमेरिका के आक्रामक रुख की पृष्ठभूमि में की है। रूस के साथ भारत के ऊर्जा संबंधों के संदर्भ में पुतिन ने कहा कि कुछ ‘‘तत्व’’ रूस के साथ भारत के घनिष्ठ संबंधों के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारत की बढ़ती भूमिका को नापसंद करते हैं और ये तत्व राजनीतिक कारणों से भारत के प्रभाव को सीमित करने के लिए ‘‘कृत्रिम बाधाएं’’ खड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार शाम को एक निजी समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में रूस के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके देश का भारत के साथ ऊर्जा सहयोग काफी हद तक ‘‘अप्रभावित’’ है। पुतिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शिखर वार्ता करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार की शाम नयी दिल्ली पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत-अमेरिका संबंध पिछले दो दशकों में संभवतः सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं और अमेरिका ने भारतीय सामान पर भारी 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है, जिसमें रूस से कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत कर भी शामिल है। 

प्रमुख खबरें

Health Tips: अपनी खुशियों का Password खुद ढूंढें, Locus of Control और Self-Esteem से बदलें सोचने का नजरिया

गाजा में निरस्त्रीकरण के समझौते पर शांति बोर्ड के दूत ने नेतन्याहू से मुलाकात की, हमले रोकने की अपील

Droupadi Murmu ओडिशा दौरे पर, राष्ट्रपति ने भुवनेश्वर से ब्रह्मपुर तक की ट्रेन यात्रा

Shivpal Singh Yadav ने Lucknow में Samajwadi Party प्रदर्शन के दौरान सरकार को घेरा