बूचा नरसंहार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन को बताया युद्ध अपराधी, बोले- रूस पर लगाए जाएं और भी ज्यादा प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2022

बूचा। यूक्रेन में नागरिकों की जानबूझकर हत्या करने के साक्ष्य सामने आने के बाद रूस को एक बार फिर से निंदा का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी बताया है। दरअसल, राजधानी कीव के आसपास के शहरों में 410 नागरिकों के शव पाए गए हैं। 

अमेरिका ने की और भी ज्यादा प्रतिबंधों की मांग

इस संबंध में अमेरिका ने रूस की कड़ी निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन को 'युद्ध अपराधी' कहने के लिए मेरी आलोचना हुई, लेकिन वह एक युद्ध अपराधी है। हमें यूक्रेन को उनकी ज़रूरत के हथियार मुहैया कराना जारी रखना है। इसका साथ ही हमें सभी विवरण इकट्ठा करना है ताकि रूस पर युद्ध अपराध का मुकदमा चलाया जा सके।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह आदमी (व्लादिमीर पुतिन) क्रूर है और बूचा में जो हो रहा है वह अपमानजनक है और हर कोई इसे देख रहा है। यह एक युद्ध अपराध है। मैं रूस पर और भी ज्यादा प्रतिबंधों की मांग कर रहा हूं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हालांकि रूस ने बूचा नरसंहार का खंडन किया है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेनी सैनिकों ने कई इलाकों पर फिर से कब्जा किया, रूसी सैनिकों पर बमबारी की : जेलेंस्की 

जेलेंस्की ने किया बूचा का दौरा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बूचा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अत्याचारों के सबूत रूस के साथ बातचीत करना मुश्किल बनाते हैं। इसी इलाके में पिछले सप्ताह रूसी सैनिकों के पीछे हटने के बाद सैकड़ों नागरिकों के शव मिले थे। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि बूचा और अन्य स्थानों पर तहखाने समेत कई जगहों पर नागरिकों के शव मिले हैं। नागरिकों को यातना दिए जाने के निशान भी मिले हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने केंद्र से पूछा: सभी दवाओं के दाम कैंसर-रोधी औषधियों की तरह नियंत्रित क्यों नहीं?

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, क्या न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग के टकराव से बदलेगा राजनीतिक समीकरण?

Delhi Gymkhana Club परिसर अधिग्रहण पर High Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Koffee with Karan Season 9 | ग्रैंड प्रीमियर में दिखेंगे सलमान खान, करण जौहर के आइकॉनिक चैट शो के आखिरी सीज़न की शुरुआत 14 अक्टूबर से